Khabar Cinema

हीरो राजन कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

 
 
स्वीप कोषांग ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
 मुंगेर।
 
जिले के बबुआ घाट पर चार्ली चैपलिन 2 सह जिला स्वीप हीरो राजन कुमार  के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। " हर वोटर को याद दिलाएं/ मतदान का महत्व समझाएं/ कोविड-19 के संक्रमण में / आपसी दूरी के साथ मतदान अवश्य करें।" स्लोगन के साथ कार्यक्ररम का शुभारंभ किया। जिला  स्वीप कोषांंग द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान को मुंबई के मशहूर तबला वादक किशोर कुणाल के संगत एवं स्थानीय बांसुरी वादक चंद्रशेखर कुमार ने बांसुरी पर कई गीत प्रस्तुत कर मतदाताओं का मनोरंजन किया। नगर निगम प्रबंधक दीपक तिवारी ने कहा कि वोट आपका अधिकार है। आप अवश्य वोट दें। वोट के माध्यम से आप अपने चहेते विधायक और सरकार का चयन करतेे हैं।  मौके पर लेडी सुपरवाइजर आईसीडीएस की लेडी सुपरवाइजर  निकिता जयसवाल , नगर निगम के प्रबंधक दीपक तिवारी, समाजसेवी विनीत पांडेय, पत्रकार साहित्यकार मधुसूदन आत्मीय, धीरज कुमार, रविंद्र यादव  विजय कुमार सिंह  मनोज कुमार  सियाराम यादव  सहित दर्जनों युवा थे।