Khabar Cinema

मुंबई में आकृति आर्ट फाउंडेशन ने अपनी 19वीं वार्षिक अंतरराष्ट्रीय समूह प्रदर्शनी का आयोजन किया

मुंबई में आकृति आर्ट फाउंडेशन ने अपनी 19वीं वार्षिक अंतरराष्ट्रीय समूह प्रदर्शनी का आयोजन किया 
 
 
 
मुंबई में कला का महाकुंभ होने जा रहा है। यहां 3 देशों के 30 बड़े कलाकार अपनी 100 से ज्यादा कलाकृतियों को पेश करेंगे। कलाप्रेमी मुंबई के प्रसिद्ध सिमरोज़ा आर्ट गैलरी मे 13 से 16 जुलाई तक इस कला प्रदर्शनी का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप कला के महत्व को समझते हैं और कला प्रदर्शनी को देखने और अनुभव करने के शौक़ीन हैं, तो मुंबई में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के साक्षी बन सकते हैं। बता दे कि आकृति आर्ट फाउंडेशन के फाउंडर मनमोहन जायसवाल हैं, जो पिछले 12 सालों से इस तरह के कला प्रदर्शनी शो का आयोजन करते आ रहे हैं। कला प्रदर्शनी को लोग दूर दराज से देखने आते हैं। जायसवाल कला प्रदर्शनी शो में हमेशा भारतीय प्रसिद्ध, स्थापित, अर्ध-स्थापित कलाकारों के साथ-साथ नवोदित कलाकारों को भी प्रदर्शित करते हैं। 
 
आपको बता दे कि इससे पहले आकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी शो में मंजू लोढ़ा, परवेज दमानिया, अजॉयकांत रुइया, दिलीप शुक्ला, मालती जैन, आचार्य देवेंद्र भाई, लीला गजरा, गणपत कोठारी, गीता दास, उत्तम जैन, के.पी. बख्शी, अजय कु. केशरी, जयेश जोशी, राजू सुब्रमण्यम अय्यर, राजेश श्रीवास्तव, वीना नागदा, भाविन नागदा, अंजना जैन, मीशा गुप्ता, दीनदयाल मुरारका, ईश्वर भाटी, सोहन शर्मा, प्रशांत झावेरी, कोकिला झावेरी, हरीश जायसवाल, राज वर्मा, सिमरन आहूजा और कई अन्य जाने माने-लोग मूल्यवान अतिथि उपस्थित रह चुके हैं। 
 
बता दें कि इस बार की कला प्रदर्शनी शो में कई कलाकारों की कलाकृतियां शामिल की जा रही हैं, जिसमें एम.एफ. हुसैन, टी. वैकुंठम, नितिन खिलारे, पृथ्वी सोनी, बालकृष्ण कांबले, अखिलेश गौर, विजय जोशी, रीना नाइक, प्रदन्य वानखेडे, श्रीकांथबाबू, हरीश डी. यादव, दिव्यमान सिंह, डॉ. दीपाली कयाल, दर्शना शाह, प्रसाद भंडारी, शिखा नंदन, वृशाली प्रकाश, सारिका बंका, बी.एस. शुभराम, खुशबू लोहिया, सैयद जुबेर बकर, योगिता कोलगे, रंजीत दत्त वर्मा, उर्मिला नावघरे, राकेश भास्कर, मानसी दोवहल, रानी प्रसाद, रोबिन हिक्स (ऑस्ट्रेलिया) और मालगोरजत्ता (पोलैंड ) शामिल हैं।