Khabar Cinema

सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा मकर संक्रान्ति के पर्व पर बच्चों को पतंग - मांजे के साथ और तिल गुड़ वितरण किया गया

कहीं लोहड़ी, कहीं मकर संक्रान्ति। 
कहीं उत्तरायण, तो कहीं बिहू। 
कहीं पोंगल, तो कहीं मकर विल्लकु।
पंथ अनेक, भाषाएं अनेक, रीतियां अनेक, खान पान अनेक... 
परंतु हृदय एक, संस्कृति एक, भारत  राष्ट्र एक
 सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा बांद्रा बँडस्टैंड, अभिनेता सलमान खान के घर के सामने चंद बच्चों के साथ खुशियाँ बाटते नज़र आए, प्रेसिडेंट डॉ राहुल सुबोध सावजी , एक्ट्रेस/ मॉडल अर्चना शर्मा, जैन मुनि देवेंद्र भाई जी महाराज, गजरा बिल्डर डायरेक्टर लीला गजरा, साथ ही कविता राहुल सावजी, मास्टर सोहम & श्लोक राहुल सावजी एवं वैशाली कस्तूरिया  इन सभी ने इस कार्यक्रम ने बढ़चढ़ कर भाग लिया | आज पतंग उड़ाने और तिल गुड़ से मुँह मीठा करते है  आपको बता दे की कोरोना महामारी के चलते सभी नियमो का पालन किया गया मास्क, सोशल डिस्टेंस के साथ सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई ने इन बच्चों को पतंग - मांजे के साथ और तिल गुड़ वितरण किया गया | बच्चों के बाद  सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की टीम सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन पहुंची यहाँ कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों को पतंग और तिल गुड़ दे मकर संक्रान्ति मनाई | डॉ राहुल सावजी कहते हैं हम अक्सर शिकायत करते हैं कभी पुलिस कर्मियों को थैंक यू तो बोलकर देखे आपके साथ उन्हें भी अच्छा लगेगा हम त्यौहार मना सके  पर वह तो हमारे लिए हर त्यौहार में ड्यूटी करते हैं | 
     खेर  इस ट्रस्ट द्वारा अक्सर लोगो में खुशियाँ बाटने का कार्य किया जाता आ रहा हैं , सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की खासबात यह है की  हर त्यौहार जरूरतमंद बच्चों या उनकी फॅमिली के साथ मनाने की कोशिश करते है, अब  हॉल ही में दीपावली के पर्व पर सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की टीम मुंबई के वाडिया हॉस्पिटल में कैंसर से झुंज रहे बच्चों को मिठाई , कपडे जरुरत की  वस्तुए दे कर दिवाली मनाई , ट्रस्ट की तरफ से जितना हो सके उतना लोंगो की सहायता और दो पल खुशियों बाटने  अध्यक्ष डॉ राहुल सावजी लगे रहते हैं , आज जब देश भर में इस पर्व को सेलेब्रेट किया जा रहा हो तो सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई ने भी एक छोटी कोशिश की आपको बता दे की अध्यक्ष डॉ राहुल सुबोध सावजी ने अपने दोनों पुत्र के साथ आये यह सिखाने की इनकी ख़ुशी में जितनी ख़ुशी मिलेंगी वह शायद कही मिल ही नहीं सकती |