Khabar Cinema

एक्‍ट‍िंग गुरू रोशन तनेजा का 87 साल की उम्र में निधन🙏

 
 
     एक्‍ट‍िंंग गुरू के नाम से मशहूर रोशन तनेजा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 87 साल की उम्र में उनका न‍िधन हो गया है। उनके न‍िधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड की कई हस्‍तियों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। रोशन तनेजा विद्यालय ऑफ़ एक्टिंग के लिए उन्‍हें जाना जाता था। आईएएनएस की मानें, तो उनके परिवार ने निधन की खबर की पुष्टि कर दी है।
      हिंदी सिनेमा की हिट फ‍िल्‍मों के ल‍िए उन्‍होंने कई एक्‍टर्स को तैयार किया था। शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, जया बच्‍चन, अनिल कपूर और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा जैसे सितारों को भी उन्‍होंने अभिनय के गुर सिखाए थे। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सितारों को एक्टिंग के गुर सिखाने की वजह से ही उन्‍हें एक्टिंग गुरू के नाम से जाना जाता था।
      रोशन तनेजा ने काफी वक्‍त पहले मुंबई में एक एक्टिंग स्‍कूल की स्‍थापना की थी, जहां वह हर साल बच्‍चों को अभिनय, न‍िर्देशन और फ‍िल्‍म निर्माण की बारीकियां सिखाते थे। उनके तैयार किए हुए ना जाने कितने ही लोग आज सिनेमा में अलग अलग जगहों पर काम कर रहे हैं और नाम कमा रहे हैं।