Khabar Cinema

हीरो राजन कुमार को पद्मभूषण परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी ने एक नया नाम दिया

 
    हीरो राजन कुमार के लिए 2018 बेहद खास और अहम साल रहा क्योंकि न केवल उन्हें इस साल कई अहम पुरुस्कारों से नवाज़ा गया बल्कि उनकी फिल्म 'नमस्ते बिहार' ने भी दर्शको का दिल जीत लिया. 
      हीरो राजन कुमार को आचार्य लक्ष्मीकांत मिश्र राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो बेहद सम्मानित पुरुस्कार है.  आचार्य लक्ष्मीकांत मिश्र राष्ट्रीय सम्मान-2018 से अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया. 18 नवंबर को मुंगेर में होने वाले शानदार समारोह में पद्मभूषण परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी ने हीरो राजन कुमार को सम्मानित किया। राजन कुमार के लिए यह पुरस्कार इसलिए भी खास रहा क्योंकि उनकी माता जी ने यह पुरस्कार लिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस समारोह में पद्मभूषण परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी ने हीरो राजन कुमार को एक नए नाम से अलंकृत किया। जी हां राजन कुमार को उन्होंने "सीसी2" का नया नाम दिया। आपको बता दें कि राजन कुमार चार्ली चैप्लिन 2 के नाम से भी विख्यात हैं उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
राजन कुमार को यह पुरस्कार अभिनय क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु प्रदान किया गया है। उंन्हे उनकी पहली फ़िल्म शहर मसीहा नही में पसन्द किया गया था। और अब उनकी हालिया रिलीज़ फ़िल्म नमस्ते बिहार को जैसा रेस्पॉन्स मिला है वह अद्वितीय है।
मुंगेर से ही सम्बन्ध रखने वाले हीरो राजन कुमार इस अवार्ड को अपने लिए बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं. वह कहते हैं ''पद्मभूषण परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी के हाथों अपनी माता जी के साथ आचार्य लक्ष्मीकांत मिश्र राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है. यह मेरे लिए कोई सपना पूरे होने जैसा एहसास है.''